प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक छठव्रतियों की सेवा में जुटे रहे

 प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक छठव्रतियों की सेवा में जुटे रहे 



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना- लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ । प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक छठ घाटों पर छठव्रतियों की सेवा में जुटे रहे । कुर्था घाट पर फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी टीम के साथ मुस्तैद रहे तो वही कटैया घाट पर शिशुपाल , सुजीत , सन्नी , रवि ने मोर्चा संभाला तो त्रिवेणी संगम पर सौरभ पूरी निष्ठा से सेवा में जुटे रहे । बैकठपुर गंगा घाट पर सुनील नाव से सुरक्षा का जिम्मा उठाया । फाउंडेशन के मुख्य स्वयंसेवक दिलीप कुमार ने बताया कि फाउंडेशन अपनी स्थापना काल से ही सेवा ही संकल्प है कि भावनाओं से कार्य कर रहा है । देश के घर विपदाओं में हमारे स्वयंसेवक बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है साथ ही भीड़ प्रवंधन एवं आपदा प्रवंधन में स्वयंसेवक पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करता है । उन्होंने बताया कि छठपूजा प्राकृतिक की पूजा है और हमे यह गौरव है कि धरती पर पहलीवार वुआ  सीता ने बैकठपुर गंगा घाट पर छठ किया है ।  बैकुंठधाम की चर्चा कई पौराणिक ग्रन्थों में वर्णित है । जहाँ श्री कृष्ण ने जरासंध बध से पहले महादेव की पूजा अर्चना किया । भगवान श्री राम जनकपुर जाने के क्रम में भोलेनाथ की पूजा किया और जहां रात्रि विश्राम किया वह राघव पुर था जो आज वैशाली जिला में राघोपुर है । दिलीप ने बताया कि हमारे लाखो स्वयंसेवक देश भर में मानवता के सेवा में जुटे है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत