खुशहाली के लिए मशरूम उत्पादन श्रेष्टकर*

 *खुशहाली के लिए मशरूम उत्पादन श्रेष्टकर*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

रिपोर्ट अनमोल कुमार


गुमला। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, गुमला, प्रेरणा दीक्षित के निदेशानुसार कामडारा प्रखण्ड के राटोलिया पंचायत अंतर्गत उरूगुटू गाँव में 31 लाभर्थियों को मशरूम उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया। मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण और जागरूकता के दौरान बताया गया कि खुशहाली के लिए मशरूम उत्पादन श्रेष्टकर होगा। इसे कम पूंजी, कम जगह और कम मेहनत से सालो भर लगातार जीविकोपार्जन किया जा सकता है। इसके साथ ही मशरूम के मूल्यसंबर्धन उत्पादों को अपना कर अधिक से अधिक मुनाफा भी अर्जित किया जा सकता है। इस संबंध में मशरूम अचार, बड़ी, पापड, लड्डू, पेडा, बिस्कुट, नमकीन, जलेबी, बडा, मिठाई आदि का निर्माण कर जीवनस्तर सुदृढ़ किया जा सकता है। 

प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उत्पादन के महत्व, मशरूम के प्रकार, मशरूम का परिचय, मशरूम उत्पादन की सामग्रियों, उत्पादन विधियों आदि की विस्तृत जानकारी दी गई

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे