शहीद दिवस पर पदयात्रा गुंजा भारत माता की जय
शहीद दिवस पर पदयात्रा गुंजा भारत माता की जय
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
फतुहा -मेरा युवा भारत, पटना, बिहार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा शहीद दिवस पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अरुण कुमार साह, सूर्यकांत कुमार राज्य निदेशक, मेरा युवा भारत, पटना, बिहार, डीएसपी अवधेश कुमार , प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।विधायक अरुण कुमार ने कहा कि आजादी के दीवानों का हम नमन करते है शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान से ही भारत आजाद हुआ है । हमें अपनी आजादी की रक्षा के लिए जान भी देना पड़े तो देना ही चाहिए । देश है तब हम है । वही डीएसपी अवधेश कुमार ने शहीदों को याद करते हुये कहा कि कितने मतबाले थे ये नौजवान जो देश के लिए हँसते हँसते कुर्वानी दे दिया । हर भारतीय को भारत माता के सिपाही बनकर राष्ट्र की रक्षा के लिए काम करना चाहिए । राज्य निदेशक सूर्यकांत कुमार ने मेरा युवा भारत के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि शहीदों को याद कर हमें गौरव की अनुभूति हो रही है ।स्वतंत्रता सेनानी के परिजन अमर सिंह, एवं आनंद कुमार पाठक जी को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के दौरान शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा भारत की स्वतंत्रता हेतु दिए गए सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में युवाओं को स्मरण कराया कि हमारे देश के वीर सपूतों ने किस प्रकार साहस और त्याग के बल पर आजादी की लड़ाई लड़ी और भारत को स्वतंत्र कराया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान को जानें, समझें और उससे प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मेरा युवा भारत से संबंधित प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया गया, जो फतुहा हाई स्कूल से प्रारंभ होकर सीओ कार्यालय तक संपन्न हुई। पदयात्रा में राजद नगर अध्यक्ष डॉ दयानद यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, डॉ लक्ष्मी नारायण, कपिल देव प्रसाद, भाजपा नगर महामंत्री सुरजीत कुमार, आशीष पटेल डिम्पल, शिशुपाल कुमार, भुषन प्रसाद , एनसीसी के एनो साहिल कुमार , जादूगर शौरभ कुमार, एनवाईवी हिमांशु शर्मा समेत मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और राष्ट्रभक्ति की भावना का परिचय दिया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें