मंत्री अशोक चौधरी ने ए.एन. कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के रूप में दिया पहला व्याख्यान

 प्रेस युथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की खबर 


आज दिनांक - 25.03.2026


मंत्री अशोक  चौधरी ने ए.एन. कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के रूप में दिया पहला व्याख्यान




आज अशोक चौधरी, मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग,बिहार सरकार, ने अनुग्रह नारायण कॉलेज (ए.एन. कॉलेज), पटना के राजनीति विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में अपना पहला व्याख्यान दिया। असिटेंट प्रोफ़ेसर की नियुक्ति के बाद यह उनकी पहली व्याख्यान थी। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए यह भी बताया कि उन्हें प्रोफ़ेसर बनते देखना उनके पिता का सपना था और उनकी भी यह इच्छा हमेंशा से रही कि वह शिक्षा जगत से जुड़ें और सहायक प्राध्यापक के तौर पर अपना अनुभव आने वाली युवा पीढ़ी से साझा कर सकें। साथ ही उनसे भी कुछ सीखने का प्रयास करें । इस मौके पर वह काफ़ी ख़ुश और आश्वस्त भी थें क्योंकि, उन्होंने इसके लिए पूरी तैयारी की हुई थी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


अपने व्याख्यान में श्री चौधरी ने संघवाद (Federalism), केंद्र-राज्य संबंध, संघीय व्यवस्था की चुनौतियों तथा इसके लाभ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने भारतीय संघीय ढांचे की विशेषताओं को सरल और स्पष्ट तरीके से समझाते हुए बताया कि किस प्रकार केंद्र और राज्यों के बीच संतुलन देश के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। राजनेता अपनी नीतियों से आने वाली पीढ़ियों को संरक्षित करणे का काम करना चाइए। लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताक़त क़ानून बनाना है, अगर नेता दूरदर्शी हो तो दूरगामी परिणाम होता है। जैसे नेता नीतीश कुमार जी ने 20 साल में अपनी योजनाओं जैसे पोशाक योजना, साइकिल योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और महिलाओं के लिए आरक्षण से आने वाली पीढ़ियो के भविष्य सुरक्षित करणे का प्रयास किया।


व्याख्यान के दौरान छात्रों ने विभिन्न जिज्ञासाएँ एवं प्रश्न प्रस्तुत किए, जिनका डॉ अशोक चौधरी ने विस्तारपूर्वक और संतोषजनक उत्तर दिया। उनके संवादात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतीकरण से छात्र अत्यंत प्रेरित हुए।व्याख्यान के बाद छात्रो ने उन्हें किसी और विषय परभी फिर से चर्चा पर आने का अनुरोध किया।विभाग के द्वारा भी इस व्याख्यान की रिकॉर्डिंग करायी गई, ताकि यह छात्रों के लिए हमेशा उपलब्ध रहे।


कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक व्याख्यान आयोजित करने की आशा व्यक्त की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत