खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है बैकठपुर दियारा में हो रहे अवैध खनन पर पुलिस ने कसा शिकंजा


 खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है बैकठपुर दियारा में हो रहे अवैध खनन पर पुलिस ने कसा शिकंजा 

रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर 

यूथ एजेंडा 

खुसरूपुर। थाना क्षेत्र के बैकठपुर मंदिर से दो किलोमीटर उत्तर दियारा में गंगा नदी के किनारे से अवैध तरीके से मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन विभाग की टीम एवं स्थानीय पुलिस ने एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर जब्त किया है।कार्रवाई की जानकारी देते हुए खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात जिला खनन निरीक्षक राजीव कुमार सिंह खुसरूपुर थाने पर पहुंचे और कागजी कार्रवाई पूरी की। उन्होंने जेसीबी पर दस लाख रुपए और ट्रैक्टर पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।उल्लेखनीय हो कि खुसरूपुर थाना क्षेत्र के गंगा दियारा की विभिन्न जगहों पर भी अवैध मिट्टी कटाई व मिट्टी ढुलाई धड़ल्ले से की जा रही है।हालांकि, अवैध खनन पर सरकार के सख्त निर्देश हैं, इसके बावजूद खुसरूपुर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार चरम पर है।खनन विभाग की कार्रवाइयों के बावजूद खनन माफियाओं पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। उनके हौसले बुलंद हैं और उनका मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि दिन के उजाले में भी मिट्टी काट रहे हैं।इधर,अवैध मिट्टी खनन से सरकार को राजस्व की भारी क्षति हो रही है। पूरा दियारा गढ्ढे में तब्दील हो गया है । खनन माफियाओं में वर्चस्व को लेकर भिड़ंत भी होते रहता है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे