राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर सम्पन्न

 राष्ट्रीय सेवा योजना  का विशेष शिविर सम्पन्न 



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट


पटना -गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 23 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक आयोजित सप्ताहीय विशेष शिविर का समापन समारोह 30 मार्च 2026 को महाविद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. दीक्षा सिंह द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुआ। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने शिविर के छह दिनों की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं एवं छात्राओं ने गोद ली गई झुग्गी-बस्ती में जाकर वहाँ के निवासियों से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक जागरूकता से संबंधित कार्य किए।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. विजय लक्ष्मी ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का एक प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेविकाएँ इस मंच का उपयोग कर अपने कौशल, नेतृत्व क्षमता, संवाद-कौशल तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित कर सकती हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गांधीवादी प्रेम जी संस्थापक ,प्रेम यूथ फाउंडेशन ने स्वयंसेविकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के लिए अनेक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्वयंसेवक निरंतरता और समर्पण के साथ कार्य करें, तो वे राष्ट्रपति पुरस्कार सहित अनेक राष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए पात्र बन सकते हैं। सेवा ही संकल्प है कि भावना से 2047 में विकसित भारत बनायेगे । कार्यक्रम में बी.सी.ए. समन्वयक डॉ. पूनम सिन्हा ने भी स्वयंसेविकाओं को प्रेरित किया तथा समाज सेवा को जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य बताया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं स्नेहा कुमारी, सोनी छाया, सोनी कुमारी, तनु श्री आनंद तथा अन्य स्वयंसेविकाओं ने विशेष शिविर के संबंध में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से उन्हें समाज की वास्तविक समस्याओं को समझने का अवसर मिला तथा उन्होंने सेवा, अनुशासन, सामूहिक कार्य और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व को जाना। समापन समारोह में डॉ. बिमला चौधरी, डॉ. सजला शिल्पी, डॉ. आशा कुमारी, डॉ. बिधु बाला, डॉ. रंजना सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीक्षा सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों, स्वयंसेविकाओं एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विशेष शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत