महारूद्र यज्ञ के अंतर्गत रामकथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 महारूद्र यज्ञ के अंतर्गत रामकथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़




यूथ एजेंडा से डॉ0 राजीव नयन सिंह की रिपोर्ट

दनियावां(पटना).प्रखंड के सरथुआ गांव स्थित तोप-सरथुआ रेलवे स्टेशन के समीप सप्तदिवसीय महारुद्र यज्ञ में संध्या 7 बजे से 11 बजे रात्रि तक जारी रामकथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।रामकथा में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्री श्यामदास जी महाराज(अयोध्या धाम) के द्वारा संगीतमय श्रीरामकथा का बाचन किया गया।उन्होंने कथावाचन में कहा कि यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने से लक्ष्मी नारायण भगवान की कृपा बनी रहती है।मात्र एक बार परिक्रमा करने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।महायज्ञ के छठवें दिन  वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान राम-सीता स्वयंवर का दृश्य और पुष्पवाटिका प्रसंग को दिखाया गया।यज्ञ में शिशुपाल कुमार,शैलेन्द्र कुमार आर्य,मोहाबी कुमार,अनिल प्रेमी,विमलेश कुमार,रविरंजन व सैकड़ों अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई।यज्ञ में पंडित संतोषानंद जी महाराज,पंडित चक्रपाणि महाराज जैसे विख्यात संतों के देखरेख में चल रहा है।इसमें दनियावां,फतुहा व कराय-परसुराय(नालंदा) के कई गावों के श्रद्धालुओं ने शिरकत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे