जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रेम यूथ फाउंडेशन की टीम विजयी
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रेम यूथ फाउंडेशन की टीम विजयी
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना- भारत सरकार , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , मेरा युवा भारत पटना के तत्वावधान में पटना कॉलेज पटना के खेल मैदान में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो अनिल कुमार एवं राज्य निदेशक सूर्यकांत कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।डॉ अनिल कुमार ने कहा कि खेल से टीम भावना पैदा होता है साथ ही शरीर की फुर्ती और मजबूती बनी रहती है । वही मेरा युवा भारत के राज्य निदेशक सूर्यकांत कुमार ने कहा कि भारत सरकार खिलाड़ियो को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह का आयोजन लगातार कर रही है । गाँव के युवा मंडल से निकलकर प्रखंड, जिला तक पहुचने का अवसर प्रदान किया जाता है । वही बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पटना के महासचिव प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के मेडल लाओ नौकरी पाओ अभियान से खिलाड़ियों का हौसला काफी बढ़ा है । बिहार प्रतिभा की धनी प्रदेश है जरूरत है कि खिलाड़ियों को उचित अवसर प्राप्त है । हर पंचायत में खेल क्लब का गठन किया जा रहा है जहाँ खिलाड़ीयो को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा । महिला कबड्डी में प्रेम यूथ फाउंडेशन फतुहा के टीम बिहटा कबड्डी क्लब को हराकर ट्रॉफिक पर कब्जा जमा लिया । टीम में दिव्या रंजन, तन्नू मिश्रा, ऋतु रानी, खुशी गुप्ता, कालिका कुमारी,रूपा कुमारी, अन्नू कुमारी, मुश्कान कुमारी शामिल है । टीम के मैनेजर अंजू कुमारी । खेल मैदान में काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे । मौके कॉलेज के काउंसलर अहतेश्याम राजा, एकलव्य कुमार, राजीव प्रियदर्शी, विकाश कुमार, अमूल्य शर्मा, नेहा कुमारी, रजनी कुमारी, केदार सिंह, अलका कुमारी , सन्नी कुमार मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें