विश्व क्षयरोग दिवस पर नि:शुल्क चिकित्सा सह जागरूकता कार्यक्रम*

*विश्व क्षयरोग दिवस पर नि:शुल्क चिकित्सा सह जागरूकता कार्यक्रम*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गयाजी। विश्व क्षयरोग दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजाद बेलफेयर सेन्टर के सचिव एवं जाने माने चिकित्सक, डॉ के के कमर ने क्षयरोग ( टी०बी०) के लक्षण, दुष्परिणाम और उपचार पर विस्तार से जानकारी दी। 
उन्होंने कहा कि क्षयरोग एक संक्रामक बीमारी है जो मनुष्य के फेफड़ों में विकसित होता है । उन्होंने कहा कि अगर समय पर इसका इलाज नहीं हुआ तो शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। डॉ कमर ने कहा कि 15 दिनों तक लगातार खांसी आना, खांसी से खून आना, रात में पसीना आना, वजन कम होना, कमजोरी महसूस होना क्षयरोग का मुख्य लक्षण है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर इसके भयंकर दुष्परिणाम हो सकते हैं। फेफड़े खराब होने के साथ साथ अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंच सकता है। 
उन्होंने कहा कि कुपोषित और कमजोर लोगों के संपर्क में आने पर वह भी संक्रमित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्षयरोग का चिकित्सा संभव है। अगर समय रहते मरीज अपना इलाज शुरू कर दे और निर्धारित समय तक नियमित दवा का सेवन करते रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन आजाद बेलफेयर सेन्टर के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों के क्षयरोग का जांच और परामर्श भी दिया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे