फतुहा के कटैयाघाट में दीपोत्सव 21हजार दीप जले
फतुहा के कटैयाघाट में दीपोत्सव 21हजार दीप जले
यूथ एजेंडा से हिमांशु की रिपोर्ट
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना- फतुहा के सुप्रशिद्ध कटैयाघाट पर युवा सहयोग मंच के सहयोग से श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर 21 हजार दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया । मौके पर डीएसपी अवधेश कुमार, प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी , वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय, राजद नगर अध्यक्ष डॉ दयानंद प्रसाद, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी , सुजीत कुमार ,अनामिका अग्रवाल , मुन्ना सिंह , पूर्व जिला पार्षद सुधीर कुमार यादव मौजूद रहे । फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि गंगा के तट पर यह अद्भुत आयोजन में राम भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । दीप जलाने को लेकर लोगो मे काफी उत्साह दिखा । कार्यक्रम के संयोजक सुजीत कुमार ने बताया कि यह आयोजन में लोगो ने काफी सहयोग किया है । श्री राम हमारे कण कण में है । राम जन्मोत्सव का यह भव्य आयोजन में युवाओ और महिलाओं की भूमिका सराहनीय रहा ।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें