गंगा देवी महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
गंगा देवी महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
(टाई एंड डाई एवं लिप्पन आर्ट प्रशिक्षण)
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में प्लेसमेंट सेल द्वारा एनएसएस के सहयोग से दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 28 मार्च एवं 30 मार्च 2026 को महाविद्यालय के कॉमन रूम में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला के प्रथम दिवस (28 मार्च) को टाई एंड डाई की रचनात्मक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया, जबकि द्वितीय दिवस (30 मार्च) को लिप्पन आर्ट का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी रचनात्मक क्षमताओं का विकास करना तथा रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना था।
कार्यक्रम में Pidilite Industries से आईं विशेषज्ञ सुश्री सुष्मिता एवं सुश्री तनुजा सिन्हा ने प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षण देते हुए पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) एवं पुनः उपयोग (रीयूज़) के महत्व पर बल दिया तथा सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया:
प्रथम पुरस्कार: Pragya Singh , Zoology, UG- IV Semester
द्वितीय पुरस्कार: Aparna Anshu, Zoology, UG- VI Semester
तृतीय पुरस्कार: Neha Khatoon, Home Science, PG IV Semester
साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. विजया लक्ष्मी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रोजी कुमारी, सहायक प्राध्यापक, गृह विज्ञान विभाग एवं प्लेसमेंट सेल समन्वयक , डॉ. पौलामी घोष, प्लेसमेंट सेल सदस्य द्वारा किया गया। महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे छात्र-छात्राओं के कौशल विकास को बढ़ावा मिले और उनके रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो सके।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें