रक्तदान जीवन का सर्वोत्तम उपहार - प्रो साधना ठाकुर

 रक्तदान जीवन का सर्वोत्तम उपहार  - प्रो साधना ठाकुर




यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

राष्ट्रीय सेवा योजना, श्री अरविन्द महिला कॉलेज, पटना, महिला इमदाद कमिटी, लोक भवन पटना तथा मां ब्लड सेंटर, पटना के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने रक्तदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि रक्तदान वह दान है, जो किसी के जीवन को बचाने में महत्ती भूमिका निभाता है। उन्होंने महाविद्यालय के कर्मियों व छात्राओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ममता मेहरोत्रा ने शिविर का उद्घाटन फीता काट कर किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने इसे समाज सेवा का एक बेहतरीन माध्यम बताया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य प्रो. ऊषा झा व प्रो. पूनम चौधरी के साथ ही महाविद्यालय की इतिहास विभाग की सेवानिवृत प्रो. आशा त्रिपाठी भी उपस्थित थीं। महिला इमदाद कमिटी लोक भवन, पटना की सेक्रेटरी श्रीमती रीता सिन्हा, कोऑर्डिनेटर श्रीमती  सुनीता सिंह ने अन्य छात्राओं को इस पुनीत कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में महाविद्यालय के शिक्षकों, गैर शैक्षणिक कर्मियों, शोध छात्रों और छात्राओं ने रक्तदान किया। रक्तदान उपरांत दाताओं को डोनर कार्ड व प्रमाण पत्र भी दिया गया।

मां ब्लड सेंटर के चिकित्सक डॉ. धनेश व उनकी टीम ने रक्त संग्रहण किया ताकि भविष्य में इससे मरीजों की इलाज में लगाया जा सके।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 एवं 2 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सपना बरुआ एवं डॉ. प्रिया कुमारी ने इस शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे