महाविद्यालय के बीसीए विभाग में फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय के बीसीए विभाग में फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित
---
यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन सिंह की रिपोर्ट!🌺🌺🌺🌺🪷⛈️
दनियावां(पटना).दनियावां-हिलसा मार्ग पर अवस्थित समीपवर्ती एस.यू. कॉलेज, हिलसा के बीसीए विभाग के तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा एक भावनात्मक एवं उत्साहपूर्ण फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक प्रो. अनिल कुमार सिंह, बीसीए कोर्स के समन्वयक डॉ. प्रभात कुमार एवं बीसीए के शिक्षक राजमणि कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में बीसीए कोर्स के समन्वयक डॉ. प्रभात कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का अभिनंदन किया तथा अंतिम वर्ष के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बीसीए के अंतिम वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यावसायिक कोर्स के छात्र-छात्राएं ही विभाग एवं महाविद्यालय के वास्तविक एंबेसडर होते हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ें, सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करें तथा महाविद्यालय का नाम रोशन करें।कार्यक्रम के दौरान अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने एक-एक कर अपने तीन वर्षों के अनुभवों को साझा किया, जिससे माहौल भावुक एवं यादगार बन गया। उनके अनुभवों में कॉलेज जीवन की सीख, मित्रता और यादों की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक डॉ अश्विनी झा,डॉ अभिषेक कुमार,डॉ घनश्याम कुमार,डॉ पंकज कुमार सिंह,गेस्ट टीचर डॉ कुमारी लूसी,डॉ मनोज कुमार,डॉ सौरभ कुमार,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ राजीव नयन सिंह,अकाउंटेंट रोनित रॉय,मधुसूदन कुमार,सुजीत कुमार,मुनील कुमार व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।इस कार्यक्रम का सफल संचालन बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अरशला फातिमा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को अत्यंत सुंदर एवं सुव्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के समापन पर छात्रों द्वारा विभिन्न स्वादिष्ट एवं लजीज व्यंजन तैयार कर सभी उपस्थित लोगों को परोसा गया, जिसने आयोजन को और भी खास बना दिया।यह संपूर्ण कार्यक्रम बीसीए विभाग के सभी छात्र-छात्राओं के सामूहिक प्रयास से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें