कॉर्पोरेट सेक्टर में करियर के अवसरों पर संवादात्मक सत्र आयोजित
कॉर्पोरेट सेक्टर में करियर के अवसरों पर संवादात्मक सत्र आयोजित
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना के प्लेसमेंट सेल द्वारा एनेबलर्स अकादमी के सहयोग से शुक्रवार को स्मार्ट रूम में "कॉर्पोरेट सेक्टर में करियर के अवसर"विषय पर संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर श्यामा राय ने किया। उन्होंने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संचार कौशल एवं निरंतर कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के बदलते स्वरूप के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता रंजन झा, शिक्षाविद एवं पब्लिक स्पीकर, एनेबलर्स अकादमी ने कॉर्पोरेट क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, सॉफ्ट स्किल्स, नेतृत्व क्षमता, साक्षात्कार की तैयारी एवं प्रोफेशनल एटीकेट पर विस्तार से जानकारी दी। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने करियर एवं प्लेसमेंट से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में 100 से अधिक स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. बिमला चौधरी, प्रो. रागिनी वर्मा, डॉ. शिखा एवं डॉ. उर्वशी गौतम (प्लेसमेंट सेल समन्वयक) सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें