गंगा देवी महिला महाविद्यालय में निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित



गंगा देवी महिला महाविद्यालय में निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित




पटना, 31 जुलाई 2026। गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना की सेहत केंद्र इकाई द्वारा इनर व्हील क्लब, पाटलिपुत्र समर्पण के सहयोग से शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पटना डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, अशोक राजपथ, पटना से आए चिकित्सकों की टीम ने छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के दांतों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव दिए। टीम का नेतृत्व डॉ. नवीन ने किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. श्यामा राय के प्रेरक संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए मौखिक स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है तथा विद्यार्थियों को नियमित दंत जांच, सही ब्रशिंग की आदत और संतुलित आहार अपनाने के प्रति जागरूक रहना चाहिए।


शिविर के सफल आयोजन में श्रीमती नीना सहाय एवं श्रीमती निशा विद्यार्थी का सक्रिय सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. अंजू, डॉ. शशि अग्रवाल, डॉ. अनीता श्रीवास्तव, डॉ. शिखा, डॉ. अभिक सिंह, डॉ. तृप्ति राय सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे और छात्राओं को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।


पूरे शिविर का समन्वयन एवं संचालन सेहत केंद्र की नोडल पदाधिकारी डॉ. दीक्षा सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं के समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भाग लेकर निःशुल्क दंत जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान