महाविद्यालय मनुष्य निर्माण का कारखाना - प्रेम कुमार

 महाविद्यालय मनुष्य निर्माण का कारखाना - प्रेम कुमार




यूथ एजेंडा से ऋतिक राज वर्मा की रिपोर्ट

पटना - राजकीय डिग्री कॉलेज खुसरूपुर में इंडक्शन मिट का आयोजन किया गया । मौके पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित गांधीवादी प्रेम जी संस्थापक , प्रेम यूथ फाउंडेशन ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि खुसरूपुर में डिग्री महाविद्यालय स्थापित होने से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यहां के छात्र छत्राओ को बेहतर करने का अवसर मिलेगा । उन्होंने बताया कि महाविद्यालय मनुष्य निर्माण का कारखाना है । आज संस्कार युक्त शिक्षा समय की मांग है । महात्मा गांधी ने जो वुनियादी शिक्षा का सपना देखा था वह आज नई शिक्षा नीति में साकार हो रहा है । उन्होंने गाँधी फेलोशिप, एसबीआई फेलोशिप, विद्या धन एवं मेरा युवा भारत के बारे में विस्तार से बताया । विकसित भारत के निर्माण के शिक्षा की भूमिका के विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सफल प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ चित्र लेखा ने किया । संचालन डॉ श्वेता शर्मा ने किया । समारोह में पूर्व पार्षद नवल किशोर यादव, देवानंद कुमार, ऋतिक राज वर्मा , रंजन कुमार, कुमकुम कुमारी, प्रिया कुमारी समेत दर्जनों छात्र छत्राओ ने भाग लिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान