सिकंदरपुर में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, शव के पास मिला देसी कट्टा

 सिकंदरपुर में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, शव के पास मिला देसी कट्टा 


रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर 

यूथ एजेंडा

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर गांव में गुरुवार सुबह सड़क किनारे स्थित एक स्कूल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास ही एक देसी कट्टा भी पड़ा मिला है, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकले तो उनकी नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल बाढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रथम दृष्टया मृतक के सिर में गोली लगने के निशान दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, यह हत्या है, आत्महत्या है या किसी अन्य परिस्थिति में मौत हुई है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के कारण पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान