खुसरूपुर: संजय वेयरहाउस से धान चोरी कर पिकअप से भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार, सुपरवाइजर निकला मास्टरमाइंड

 *यूथ एजेंडा*

*रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर*

*यूथ एजेंडा*

खुसरूपुर: संजय वेयरहाउस से धान चोरी कर पिकअप से भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार, सुपरवाइजर निकला मास्टरमाइंड


*पटना (खुसरूपुर):*

खुसरूपुर थाना क्षेत्र स्थित संजय वेयरहाउस से बड़े पैमाने पर धान चोरी करने का मामला सामने आया है। वेयरहाउस से धान चोरी कर पिकअप गाड़ी पर लादकर भाग रहे दो लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में वेयरहाउस का सुपरवाइजर भी शामिल है।

इस संबंध में *क्राइम रिपोर्टर रंजन कुमार* ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए धान से लदी पिकअप गाड़ी और आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

 1. *दीपक कुमार* (सुपरवाइजर) – पिता: रामानंद सिंह, पता: ईसोपुर, थाना: खुसरूपुर, जिला: पटना।

 2. **रविशंकर कुमार*  पिता: रामस्वर्थ यादव, पता: धनराजटोला, थाना: खुसरूपुर, जिला: पटना।

मामले की कार्रवाई:

खुसरूपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है तथा चोरी में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी और धान को जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस चोरी की घटना में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान