किसानों के समस्याओं को लेकर सड़कों पर भाकपा माले का विरोध प्रदर्शन
किसानों के समस्याओं को लेकर सड़कों पर भाकपा माले का विरोध प्रदर्शन
--
युथ एजेंडा में डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट!🌧️🌧️🌷🌷💐🚩🙏💞🧚🏾🧚🏾⛵🐟🐟
दनियावां/हिलसा!.खेत-खेती- किसानी बचाओ,कारपोरेट लूट का राज मिटाओ,12 सेटेलाइट टाउन शिप व टोपोलैंड के नाम पर कृषि लैंड की जमीन कॉर्पोरेटों के लिए भूमि अधिग्रहण के तहत भूमि हड़प योजना के खिलाफ एवं भारत अमेरिका कृषि व्यापार समझौता को रद्द करने की मांग को लेकर हिलसा में माले की विंग अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से सड़कों पर प्रतिरोध मार्च निकाला गया। उसके बाद मोदी और ट्रंप का पुतला दहन किया गया। यह मार्च काजी बाजार से निकलकर काली स्थान ,वरुण तल, सिनेमा मोड होते हुए जोगीपुर मोड़ के पास सभा में तब्दील हो गई जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने किया इस कार्यक्रम में दर्जनों किसानों में हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव मुनी लाल यादव ने कहा कि बिहार में खास करके मोदी की सरकार 12 सैटेलाइट टाउनशिप फोटो लैंड के नाम पर जबरिया किसानों से जमीन अधिग्रहण कर रही है जो बिल्कुल ही किसान विरोधी है उन्होंने तत्काल इस कृषि योग्य भूमि हडप की योजना सरकार से वापस लेने की मांग की है। देश भर राज्य सरकार की सोची समझी किसान विरोधी नीतियों की वजह से आज भारत की खेती बिल्कुल ही घाटे का सौदा बन गया है जिससे किसान मजबूर होकर के खेती करना छोड़े जा रहे हैं उन्होंने किसानों पर से सभी तरह का कर्ज़ माफ एवं खेती के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने की मांग की। मौके पर उपस्थित किसान महासभा के प्रखंड सचिव दिनेश कुमार यादव ने कहा आज हमारे देश के मुखिया मोदी जी ट्रंप के आगे नत मस्तक हो और उनके दबाव में आकर जो भारत और अमेरिका से कृषि व्यापार समझौता किया गया है वह 100% किसान विरोधी है अमेरिका से हिंदुस्तान आयात उत्पादित वास्तु पर अमेरिका कोई टैक्स नहीं और भारत से अमेरिका निर्यात वस्तु पर भारत से अमेरिका 18% टैक्स वसूलेगी। मौके पर अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला कमेटी सदस्य रमाकांत शर्मा, अरविंद सिंह, पप्पू पासवान,द्वारिका यादव,भीम बिंद व सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें