*मशरूम उत्पादकों का शिष्टमंडल प्रभाकर के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला*

 *मशरूम उत्पादकों का शिष्टमंडल प्रभाकर के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला*



रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार


रांची। राजभवन में आज मशरूम उत्पादक प्रगतिशील किसानों का समूह एपीपी एग्रीगेट के निदेशक, प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में झारखंड के महामहिम राज्यपाल, संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाक़ात किया। 

     शिष्टमंडल का नेतृत्वकर्ता, प्रभाकर कुमार ने राज्यपाल से झारखंड को झारखंड राज्य में हो रहे मशरूम उत्पादन और मूल्यसंबर्धन ( खाद्य प्रसंस्करण ) के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि  इसके माध्यम से झारखंड की हजारों महिलाएँ जीविकोपार्जन कर आत्मनिर्भर बन रही है। उन्होंने राज्यपाल से  उत्कृष्ट मशरूम उत्पादकों को सम्मानित करने के लिए एक समारोह में समय देने का निवेदन भी किया। उनके द्वारा मशरूम और मशरूम से निर्मित बस्तुओं को राज्यपाल को भेट भी दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान