बी डी कॉलेज में निःशुल्क वॉलेंट्रीयरशिप प्रमाण पत्र वितरण

 बी डी कॉलेज में निःशुल्क वॉलेंट्रीयरशिप प्रमाण पत्र वितरण 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना -सामाजिक उत्तरदायित्व एवं युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा बी.डी. कॉलेज, पटना के विद्यार्थियों को निःशुल्क  वॉलंटियरशिप प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।


प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी  प्रेम जी , राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) प्रोग्राम ऑफिसर एवं एनईपी समन्वयक  उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सेवा-भाव एवं समर्पण की सराहना की और भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने इस पहल के लिए प्रेम यूथ फाउंडेशन एवं महाविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर फाउंडेशन के स्वयंसेवक आदित्य राज, रौनक, रिदिमा, सन्नी, अभिषेक, आरजू असलम , प्रिया सिंह मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान