टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के विरोध में संयुक्त बैठक आयोजित यूथ एजेंडा की रिपोर्ट


टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के विरोध में संयुक्त बैठक आयोजित

यूथ एजेंडा की रिपोर्ट


पटना, 28 जुलाई 2026: टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के कौटिल्य सभागार में आज पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों तथा छात्र प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के विभिन्न प्रावधानों पर विचार-विमर्श करना तथा उसके विरुद्ध संयुक्त रणनीति तैयार करना था।


बैठक में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अनेक महाविद्यालयों से आए शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी तथा प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विधेयक विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा उच्च शिक्षा के समग्र विकास के लिए प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है।


बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 का विरोध किया तथा इसे वर्तमान स्वरूप में स्वीकार न किए जाने की मांग की। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र समुदाय संयुक्त रूप से इस विधेयक के विरुद्ध लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे तथा आवश्यक होने पर चरणबद्ध आंदोलन एवं संघर्ष का मार्ग अपनाया जाएगा।


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों की गरिमा, स्वायत्तता तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी संबंधित पक्षों की एकजुटता समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी महाविद्यालयों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र समुदाय से इस संघर्ष में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।


बैठक के अंत में सभी प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर प्रस्तावित विधेयक के विरोध में साझा संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया तथा भविष्य की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान