एस.यू. कॉलेज में सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर छात्र संगठनों का धरना जारी

 एस.यू. कॉलेज में सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर छात्र संगठनों का धरना जारी


--

यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट,दनियावां डेटलाइन🪴🪴🌧️🌧️🌷🌷💐💐🚩🚩🚩

---

दनियावां(पटना).दनियावां-हिलसा मार्ग पर अवस्तिथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), छात्र जदयू व राजद की स्थानीय छात्र संघ इकाई द्वारा एस.यू. कॉलेज, हिलसा में सभी विषयों में स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई प्रारंभ कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। परिषद व छात्र जदयू के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्षों से हिलसा एवं आसपास के विद्यार्थियों की यह प्रमुख मांग रही है, लेकिन अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे छात्र-छात्राओं में गहरा असंतोष है।

एबीवीपी हिलसा जिला संयोजक नितीश कुमार,छात्र जदयू के रिशु पटेल,पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के पूर्वी प्रभाग नालंदा के अध्यक्ष आशीष कुमार पटेल, छात्र राजद के धर्मेंद्र यादव,विभूति कुमार यादव ने कहा कि एस.यू. कॉलेज में सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू होना हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने कहा कि M.Sc. (Zoology, Chemistry, Botany, Physics), M.A. (Hindi, Psychology, Pali, Sanskrit, English, Urdu, Philosophy) तथा M.LIS की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय जब तक नहीं लिया जाता, तब तक छात्र संगठनों द्वारा मिलकर  लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज में पर्याप्त आधारभूत संसाधन एवं योग्य शिक्षकों की उपलब्धता होने के बावजूद पीजी की पढ़ाई शुरू नहीं होना क्षेत्र के विद्यार्थियों के साथ अन्याय है।

वहीं एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या आदित्य कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का मौलिक अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस न्यायोचित मांग पर अविलंब सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के शैक्षणिक अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आवश्यकता पड़ने पर इस आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

धरना प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेकर एस.यू. कॉलेज, हिलसा में सभी विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे हिलसा अनुमंडल सहित आसपास के हजारों विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी। मौके पर,रिशु,अविरल नयन,साहिल पटेल , चंदन कुमार,सूरज कुमार, तुषार कुमार,आशीष रंजन,राघव सूरज, आइसा राज, रिया कुमारी, अंजली कुमारी,राखी कुमारी,धर्मेंद्र यादव,जलेंद्र व 100 से अधिक विद्यार्थियों ने धरना स्थल पर नारा बुलंद किया।इसके पूर्व श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 शिवचंद्र सिंह को इस दिशा में यूनिवर्सिटी में पहल करने को ज्ञापन और स्मारपत्र भी दिया गया।महाविद्यालय के मीडिया इंचार्ज व नॉनटीचिंग संघ के अध्यक्ष डॉ0 राजीव कुमार नयन ने बताया कि बाबा विष्णु प्रकाश उदासीन द्वारा निर्मित ग्रामीण परिवेश के इस कॉलेज में पोस्टग्रेजुएट की पढ़ाई अधिकांश विषयों में होना जरूरी है।छात्र संगठनों की मांग उच्च शिक्षा के लिए जनहित में उठाया गया एक सार्थक व सराहनीय पहल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान