एस.यू. कॉलेज, हिलसा (नालंदा) में 31 जुलाई, 2026 को मुंशी प्रेमचंद जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन।*
*एस.यू. कॉलेज, हिलसा (नालंदा) में 31 जुलाई, 2026 को मुंशी प्रेमचंद जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन।*
-----
डॉ0 राजीव नयन,यूथ एजेंडा रिपोर्टर,हिल्सा,नालंदा।🌷🌷🌸🌸💞💞🪴🪴🌧️🌧️
------------
हिलसा(नालंदा).श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय(एस.यू. कॉलेज, हिलसा) के *स्नातकोत्तर हिंदी विभाग* के सौजन्य से कल शुक्रवार 31 जुलाई, 2026 को कलम के सिपाही कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के पावन अवसर पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामयी संगोष्ठी का मुख्य विषय: *'प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता'* रखा गया है।
इस बात की जानकारी देते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष सह कार्यक्रम के आयोजक डॉ. घनश्याम कुमार ने बताया कि इस एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद्, प्रखर आलोचक और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष *प्रो. (डॉ.) बज्रांग प्रताप 'हिंद केशरी'* उपस्थित रहेंगे। प्रो. हिंद केशरी प्रेमचंद के साहित्य की समकालीन समाज में उपयोगिता और उसकी प्रासंगिकता पर अपना सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक और एस.यू. कॉलेज के प्राचार्य *प्रो. (डॉ.) शिवचन्द्र सिंह* ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य भारतीय समाज, विशेषकर ग्रामीण चेतना और शोषित वर्ग का जीवंत दस्तावेज है। आज के दौर में उनके विचारों को समझना और उन पर विमर्श करना बेहद जरूरी है। कॉलेज प्रशासन इस गरिमामयी आयोजन को भव्य बनाने के लिए पूरी तरह तत्पर है।
विभागाध्यक्ष डॉ. घनश्याम कुमार ने कॉलेज के सभी प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं से इस ज्ञानवर्धक व्याख्यानमाला में समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। संगोष्ठी में प्रेमचंद के कृतित्व पर गंभीर विमर्श के साथ-साथ उनके कालजयी साहित्यों के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला जाएगा।🌸🌸💞💞🌷🌷🌧️🌧️🪴🪴

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें