खुसरूपुर में कबाड़ी गोदाम में भीषण आग,लाखों की संपत्ति राख*

 *खुसरूपुर में कबाड़ी गोदाम में भीषण आग,लाखों की संपत्ति राख*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर।नगर के वार्ड नंबर तीन में मंगलवार की अहले सुबह एक कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लगने से मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों और दो दमकल वाहनों की करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बताया जाता है कि वार्ड न तीन में शब्जी मंडी के पास विजय कुमार के कबाड़ी गोदाम में मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे अचानक आग लग गई।मुहल्ले के लोगों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण लगी, जिसने गोदाम में रखे कागज और प्लास्टिक के सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

कागज और प्लास्टिक जैसी ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही खुसरूपुर पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल वाहन बुलवाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया।करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

गोदाम के आसपास घनी आबादी होने के कारण आग फैलने का खतरा काफी बढ़ गया था। स्थानीय लोगों ने भी दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के दर्जनों घर इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।

इस अग्निकांड में गोदाम में रखा कबाड़, कागज, प्लास्टिक और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान