भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव, दर्जनों घायल, बाल बाल बचे रणवीर नंदन

 भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव, दर्जनों घायल, बाल बाल बचे रणवीर नंदन 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर धरना दिए जाने और श्री मोदी को भला बुरा कहे जाने के विरोध में बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस के खिलाफ आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के सदाकत आश्रम मुख्यालय पर हल्ला बोलकर कार्यालय घेर लिया। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर भीषण पथराव 

 किया जिसमें दर्जनों भाजपा कार्य करता घायल हो गए। 

         भाजपा के नेता और पूर्व एम एल सी प्रोफेसर रणवीर नंदन इस पथराव में बाल बाल बचे। कई भाजपा कार्यकर्ताओं के सर फट गए जबकि कई भाजपाइयों को गंभीर चोट आई है। 

       भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और डंडे के साथ सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस मुख्यालय को घेर लिया। प्रदर्शनकारी भाजपाई राहुल सोनिया और प्रियंका विरोधी नारे लगा रहे थे। नारेबाजी और प्रदर्शन के दरमियान ही अचानक  कांग्रेस कार्यालय के भीतर से प्रदर्शनकारी. भाजपाइयों पर ईट पत्थरों की वर्षा होने लगी। अचानक हुए इस पत्थरबाजी से भाजपा कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई ।कई भाजपा कार्यकर्ता जान बचाने के लिए इधर-उधर छिप गए।

      इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रोफेसर रणवीर नंदन के ऊपर भी एक बड़ा पत्थर गिरा। गनिमत यह रही कि इस पथराव में प्रोफेसर रणवीर नंदन की जान बच गई। घायल भाजपा कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान