एसयू कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक डॉ. लक्ष्मी नारायण सिन्हा की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई*

 [7/20, 18:44] नव बिहार टाइम्स: *युथ एजेंडा,के लिए दनियावां से डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट*

----


*एसयू कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक डॉ. लक्ष्मी नारायण सिन्हा की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई*



--

*श्रद्धांजलि सह व्याख्यानमाला-1 में साहित्यकारों ने किया नमन*

---🌷🌧️🌧️💞🧚🏾💐💐🐟🐟⛵


*दनियावां(पटना)।* समीपवर्ती एसयू कॉलेज हिलसा के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. (प्रो.) लक्ष्मी नारायण सिन्हा की 31वीं पुण्यतिथि सोमवार को हिलसा शहर के योगीपुर रोड स्थित एक निजी हॉल में श्रद्धांजलि सह व्याख्यानमाला श्रृंखला के रूप में मनाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन हिंदी विकास मंच, द्वारिका नगर द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व विधायिका प्रो. उषा सिंह, मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, एसयू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार मानव, उनके पुत्र साहित्यकार एवं मीडिया कर्मी डॉ. राजीव नयन सिंह सहित दर्जनों समाजसेवी और राजनीतिक लोगों ने डॉ. सिन्हा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

*वक्ताओं ने रखे विचार*  

प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह ने कहा कि आज साहित्य में मानवीय संवेदना की कमी हो रही है। साहित्यकारों का दायित्व है कि वे ग्रामीण परिवेश, पर्यावरण की शुद्धता और मानवीय मूल्यों को अपनी रचनाओं में जीवित रखें।

पूर्व विधायिका व साहित्यकार प्रो. उषा सिन्हा ने कहा कि डॉ. लक्ष्मी बाबू ग्रामीण परिवेश से आते थे। उन्हें प्रकृति और फूलों से असीम लगाव था। उन्होंने ग्रामीण जीवन की समस्याओं को अपनी रचनाओं में प्रमुखता से उठाया है।

उनके पुत्र डॉ. राजीव नयन सिंह ने डॉ. सिन्हा की दो प्रमुख रचनाओं - "अंगारों के फूल" और "आईना जो बोल रहा" कहानी, कविता और निबंध संग्रह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगे भी डॉ. लक्ष्मी नारायण सिन्हा पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा।डॉ0 आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि साहित्य समाज का आइना है।अपनी कृतियों के पात्रों के माध्यम से लेखक,कवि निरंतर हमसे बात करते रहते हैं।40 साल पहले डॉ0 लक्ष्मी बाबू ने समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाया था वह आज भी कायम है।मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से आए ऐसे साहित्यकारों को हम हमेशा नमन करते हैं। मैं उनकी कहानियों को आगे भी पढ़ूंगा और उनसे प्रेरणा लूंगा।

*उपस्थित लोग*  

कार्यक्रम में नरेश प्रसाद अकेला, जैनेंद्र प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, अधिवक्ता मुख्तार सालेह, प्रो. पिंकी कुमारी, डॉ. संदीप इंद्रा, डॉ. पीसी चौरसिया, डॉ. सम्राट सरकार, डॉ. शिव प्रसाद, ठाकुर,रोनित रॉय,एडवोकेट दिलीप कुमार,मुखतार सालेह,उमाशंकर प्रसाद अधिवक्ता, राहुल यादव, चंदन कुमार, रिशु पटेल, धनपत कुमार, संतोष कुमार पार्थ, आशीष कुमार, सूरज कुमार, प्रेम कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

[7/20, 18:45] premyouthfoundation: राजकीय डिग्री महाविद्यालय  खुसरूपुर में इंडक्शन मिट आयोजित 

खुसरूपुर- राजकीय डिग्री कॉलेज खुसरूपुर में इंडक्शन मिट का आयोजन किया गया । मौके पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित गांधीवादी प्रेम जी संस्थापक , प्रेम यूथ फाउंडेशन ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि खुसरूपुर में डिग्री महाविद्यालय स्थापित होने से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यहां के छात्र छत्राओ को बेहतर करने का अवसर मिलेगा । उन्होंने बताया कि महाविद्यालय मनुष्य निर्माण का कारखाना है । आज संस्कार युक्त शिक्षा समय की मांग है । महात्मा गांधी ने जो वुनियादी शिक्षा का सपना देखा था वह आज नई शिक्षा नीति में साकार हो रहा है । उन्होंने गाँधी फेलोशिप, एसबीआई फेलोशिप, विद्या धन एवं मेरा युवा भारत के बारे में विस्तार से बताया । विकसित भारत के निर्माण के शिक्षा की भूमिका के विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सफल प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ चित्र लेखा ने किया । संचालन डॉ श्वेता शर्मा ने किया । समारोह में पूर्व पार्षद नवल किशोर यादव, देवानंद कुमार, ऋतिक राज वर्मा , रंजन कुमार, कुमकुम कुमारी, प्रिया कुमारी समेत दर्जनों छात्र छत्राओ ने भाग लिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान