एसयू कॉलेज,हिलसा में कई विषयों में पीजी की पढ़ाई की मांग को लेकर छात्र अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे
एसयू कॉलेज,हिलसा में कई विषयों में पीजी की पढ़ाई की मांग को लेकर छात्र अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे
---
*यूथ एजेंडा रिपोर्टर डॉ0 राजीव कुमार नयन कि दनियावां से रिपोर्ट*🌷🌷🌷💞💞🌧️🌧️🌷🧚🏾🧚🏾🚩🚩🐟🐟🥰⛵
*दनियावां(पटना)*समीपवर्ती* एसयू कॉलेज हिलसा के दक्षिणी द्वार पर छात्रों ने उच्च शिक्षा के विस्तार की मांग को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों की मुख्य मांग कॉलेज में स्नातकोत्तर (एम.ए., एम.एससी.)और एम.एल.आई.एस. की पढ़ाई तत्काल शुरू कराना है। धरनार्थियों ने मांग की है कि श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय हिलसा में एम.एससी (जूलॉजी, केमिस्ट्री, बॉटनी, फिजिक्स), एम.ए. (हिंदी, मनोविज्ञान, पाली, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शनशास्त्र) तथा एम.एल.आई.एस. और एमसीए जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शीघ्र प्रारंभ किए जाएं। छात्र नेताओं ने बताया कि हिलसा और आसपास के हजारों विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्य शहरों में जाना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक और शैक्षणिक दोनों तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। छात्रों के अनुसार, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा 17 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना में विश्वविद्यालय के सात कॉलेजों में विभिन्न पीजी विषयों की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया गया था।हालांकि वर्ष 1955 में स्थापित एसयू कॉलेज को इस सूची से बाहर रखा गया, जिससे हिलसा अनुमंडल के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए लगभग 40 किलोमीटर दूर बिहारशरीफ या पटना जाना पड़ता है।धरने की अध्यक्षता आशीष कुमार ने की, जबकि संचालन प्रसेनजीत कुमार उर्फ रिशु पटेल ने किया। इस मामले में एसयू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को पत्र भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय छात्रों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगा।वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। इस अवसर पर छात्र नेता राकेश कुमार, आशीष राज, अंकेश रंजन, अमित पटेल, सूरज चौधरी, चितरंजन कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें