अब डिग्री के साथ सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व भी ।

 अब डिग्री के साथ सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व भी ।


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

शिक्षा के साथ कौशल भी: पढ़ाई के साथ मिलेगा वास्तविक कार्यानुभव।

अनुग्रह नारायण सिंह (ए.एन.एस.) कॉलेज, बाढ़, पटना एवं सुमित्रा एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, पटना के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत विद्यार्थियों को Volunteership के विविध अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस पहल के तहत छात्र-छात्राओं को सामुदायिक सेवा (Community Service), पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता, साक्षरता एवं शिक्षा अभियान, मतदाता जागरूकता, आपदा राहत एवं प्रबंधन, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीण एवं सामुदायिक विकास जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में Leadership, Teamwork, Community Engagement, Public Speaking, Communication Skills, Civic Responsibility, Problem Solving, Empathy तथा Professional Ethics जैसे महत्वपूर्ण गुण विकसित होंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशि प्रताप शाही ने कहा कि यह साझेदारी विद्यार्थियों को समाज के साथ जोड़ते हुए उन्हें संवेदनशील, जिम्मेदार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी।

वहीं सुमित्रा एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह तथा सचिव श्रीमती प्रीति सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल युवाओं में सेवा-भाव, सामाजिक नेतृत्व और जनकल्याण के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करेगी।

ए.एन.एस. कॉलेज, बाढ़  शिक्षा के साथ सेवा, संस्कार और समाज निर्माण के लिए प्रतिबद्ध।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान