कुख्यात भू-माफिया संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन गिरफ्तार,भेजे जाएंगे जेल*

 कुख्यात भू-माफिया संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन गिरफ्तार,भेजे जाएंगे जेल*


रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर 

यूथ एजेंडा 

खुसरूपुर।कुख्यात भू-माफिया संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन पिता स्व० विरेन्द्र प्रसाद वर्तमान पता ग्राम पंचरुखिया थाना खुसरूपुर जिला पटना, स्थाई पता ग्राम खिदरचक थाना भागन बिगहा (रहुई) जिला नालंदा को गुप्त सूचना पर एन०एच०-31 ग्राम हेमजापुर थाना खुसरूपुर जिला पटना से भागने के क्रम में गिरफ्तार किया है। फतुहा एसडीपीओ–2 संजीव कुमार ने बताया कि कुख्यात भू-माफिया संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन के पास से अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल(अमेरिका निर्मित), 03 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।इस संबंध में खुसरूपुर थाना काण्ड संख्या-446/26 दिनांक-19.07.26 धारा-25 (1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत काण्ड अंकित कर संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

विदित हो कि संतोष डॉन पर कुल 28 मामले दर्ज हैं।तीन मामलों में वह वाक्षित था।पुलिस ने संतोष डॉन के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, एक मैगजीन,03 जिन्दा कारतूस, ₹18900,एक सोने का चैन बरामद किया है।

प्रेस वार्ता के दौरान थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान