गंगा देवी महिला महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय रंगोली,चित्र कला एवं मेहदी प्रतियोगिता का आयोजन
गंगा देवी महिला महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय रंगोली,चित्र कला एवं मेहदी प्रतियोगिता का आयोजन
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना ;दिनांक 17.03.26 को गंगा देवी महिला महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत रंगोली, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफ़ेसर विजयलक्ष्मी ने सभी अतिथियों तथा विभिन्न महाविद्यालयों से आए हुए शिक्षकगण तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिता विद्यार्थियों का समग्र रूप से विकास करता है तथा टीम भावना को भी प्रोत्साहन मिलता है। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की कुलानुशासक प्रोफेसर कीर्ति मनोविज्ञान विभाग मौजूद रहीं। प्रतियोगिता की समीक्षक( observer) के रूप में प्रोफेसर सुनीता लाल इतिहास विभागाध्यक्ष ( कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस) मौजूद रहीं। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल इस प्रकार हैं -
1. प्रोफेसर प्रमांशी जयदेव ( इतिहास विभागाध्यक्ष गंगा देवी महिला महाविद्यालय)
2. हेमा देवी ( उपेंद्र महारथी संस्थान, मधुबनी पेंटिंग विशेषज्ञ)
3. रूबी मनीषा ( मधुबनी पेंटिंग विशेषज्ञ)
प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के 17 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. खुशबू हिंदी विभागाध्यक्ष ने किया। पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय था ' भारतीय त्योहार ' तथा रंगोली प्रतियोगिता का विषय ' पर्यावरण संरक्षण ' था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें