डॉ एसएन सुव्वा राव की जयंती युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया गया
डॉ एसएन सुव्वा राव की जयंती युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया गया
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना- दुनिया के लिए शांति के अग्रदूत डॉ एसएन सुव्वा राव उर्फ भाईजी की जयंती प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया गया । सुवा राव उर्फ भाईजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । मौके पर उपस्थित गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि डॉ एसएन सुव्वा राव उर्फ भाईजी एक व्यक्ति न होकर एक संस्था थे । मात्र 13 वर्ष की आयु में आजादी के जंग में कूद पड़े और अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारा लिखने पर जेल भेजे गये । भाईजी राष्ट्रीय युवा योजना बनाकर कर भारत मे हजारों युवा शिविर का आयोजन कर विश्व शांति का संदेश दिया । भाईजी हमेशा गांधी और विनोबा के विचारों से ओतप्रोत रहे । भाईजी का जीवन हमेशा युवाओ के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा । उन्होंने बताया कि श्रमसंस्कार में भाईजी स्वयं हर काम करते थे झाड़ू लगाने से लेकर शौचालय की सफाई तक स्वयं करते थे । भाईजी ने पद्मश्री पुरुस्कार लेने से मना कर दिया उन्होंने स्पस्ट कहा कि जबतक एक एक आदमी स्वावलंबी नही हो जाता है हम यह पुरस्कार ग्रहण नही कर सकते है । अनुशासन के इतने पक्के थे किसी भी मंत्री, मुख्यमंत्री का कभी इंतजार नही किया और समय के पाबंदी गजव का था । भाईजी के दर्शन मात्र से ही ऊर्जा प्राप्त होती थी । वही स्वयंसेवक गुनगुन ने युवा गीत गाकर खूब तालियां बटोरी । मौके पर इंजीनियर सुरजीत कुमार, मन्नी कुमार, सन्नी कुमार, आयशा कुमारी , पूनम कुमारी, रागनी कुमारी समेत सैंकड़ो युवाओं ने भाग लिया । जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो, देश की शान नौजवान, भाईजी की कामना सद्भावना जैसे नारो से गूंज उठा पूरा परिषर ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें