संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

*मां नर देवी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का सफल आयोजन**

चित्र
 **प्रेस युथ एजेंडा से श्रवण साव जी की खबर** **मां नर देवी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का सफल आयोजन** पटना, 28 फरवरी 2026। मां नर देवी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में शनिवार, 28 फरवरी 2026 को होली मिलन समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह रंगारंग कार्यक्रम लेवल अप रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट हॉल, हनुमान नगर, कंकड़बाग में संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री संजय गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में नेत्रवेदम आंख अस्पताल के निदेशक डॉ. साबिताभ, वार्ड 45 के वार्ड पार्षद राजेश जी, जदयू प्रदेश महासचिव श्री कमल नोपानी, समीर परिमल डिप्टी कमिश्नर जीएसटी तथा बाबा बलराम आध्यात्मिक मंच के अध्यक्ष सौरभ सिंह उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात पारंपरिक लोकगीतों, सांस्कृतिक प...

प्रेस युथ एजेंडा से श्रवण साव जी की खबर -

चित्र
 प्रेस युथ एजेंडा से श्रवण साव जी की खबर -  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर पटना स्थित मंत्री अशोक चौधरी के आवास (02, पोलो रोड) पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर थैलेसीमिया एवं कैंसर पीड़ित बच्चों सहित जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से माँ ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं सम्मानित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। इस अवसर पर मंत्री अशोक चौधरी के साथ एमएलसी रीना देवी, एमएलसी संजय सिंह, MLC तरुण चौधरी, विधायक मनोज यादव, विधायक रणधीर सिंह, विधायक रुहैल रंजन, विधायक अरुण मांझी, पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, पूर्व विधायक राज कुमार सिंह, जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन आर्या, बिहार नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह, रंजीत झा, जगेश्वर राय, हुलेश मांझी, रूबेल रविदास, अशोक पटेल, राजेश तिवारी, राजीव रंजन पटेल,...

जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

चित्र
 जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन     यूथ एजेंडा की रिपोर्ट                                                                    पटना-मेरा युवा भारत, पटना (बिहार), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में दिनांक 28 फरवरी 2026 को ए.एन. कॉलेज, पटना में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण एवं बढ़-चढ़कर सहभागिता देखने को मिली। प्रतिभागी युवाओं ने निर्धारित विषय “Fifty Years of Emergency: A Lesson for Democracy” पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।  कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती रेखा रानी, प्राचार्य, ए.एन. कॉलेज, पटना एवं श्री सूर्यकांत कुमार, राज्य निदेशक, माय भारत, पटना, श्रीमती त्रिप्ती गंगवार, प्रोफेसर, ए.एन. कॉलेज एवं श्री  नवीन कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, ए.एन. कॉलेज...