जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना-मेरा युवा भारत, पटना (बिहार), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में दिनांक 28 फरवरी 2026 को ए.एन. कॉलेज, पटना में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में युवाओं एवं छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण एवं बढ़-चढ़कर सहभागिता देखने को मिली। प्रतिभागी युवाओं ने निर्धारित विषय “Fifty Years of Emergency: A Lesson for Democracy” पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती रेखा रानी, प्राचार्य, ए.एन. कॉलेज, पटना एवं श्री सूर्यकांत कुमार, राज्य निदेशक, माय भारत, पटना, श्रीमती त्रिप्ती गंगवार, प्रोफेसर, ए.एन. कॉलेज एवं श्री नवीन कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, ए.एन. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री संजय कुमार गुप्ता, माननीय विधायक कुम्हरार ने युवा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए माय भारत द्वारा आयोजित विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह मंच युवाओं को संसद एवं विधानसभा की कार्यप्रणाली को समझने और अनुभव करने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा देश का भविष्य हैं तथा माननीय प्रधानमंत्री के “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने में ऐसे कार्यक्रमों से जुड़कर युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट, पटना में आयोजित इस प्रतियोगिता से पाँच (05) युवाओं का चयन किया गया, जो आगामी राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट (प्रस्तावित आयोजन – बिहार विधानसभा) में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से तीन (03) प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट हेतु किया जाएगा, जिसका आयोजन संसद भवन, नई दिल्ली में प्रस्तावित है।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सुश्री खुशी राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं श्री आदित्य राज ने द्वितीय तथा सिद्धेश्वरी पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि आयुषी आर्या एवं प्रज्ञा मेढ़तिया ने क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करते हुए राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट के लिए चयनित होने का गौरव हासिल किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न विषयों के प्रोफेसरों एवं विषय-विशेषज्ञों ने ज्यूरी सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीमती सीमा प्रसाद- विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग, पटना विश्वविद्यालय; डॉ. बिरेन्द्र कुमार, सहायक प्रोफेसर, पटना लॉ कॉलेज; डॉ. जगन्नाथ प्रसाद, एसोसिएट प्रोफेसर, इतिहास विभाग; तथा डॉ. श्वेता, एसोसिएट प्रोफेसर, पी.एम.आई.आर. विभाग, ए.एन. कॉलेज ने ज्यूरी सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त श्री नवीन कुमार (प्रोग्राम ऑफिसर, ए.एन. कॉलेज), श्रीमती त्रिप्ती गंगवार, आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक, ए.एन. कॉलेज, माय भारत के सहायक अनुभाग पदाधिकारी श्री चंदेश्वर पांडेय, श्री शिवजी राम, श्री राजा ठाकुर एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
माय भारत के वॉलंटियर्स – सुश्री अल्का राज, सुश्री रजनी कुमारी, श्री प्रत्युष कुमार, श्री हिमांशु कुमार शर्मा, श्री सत्यजीत कुमार, श्री निशांत, श्री बंटी कुमार एवं श्री रवि प्रकाश सहित अन्य स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नेतृत्व क्षमता के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें