प्रेस युथ एजेंडा से श्रवण साव जी की खबर -

 प्रेस युथ एजेंडा से श्रवण साव जी की खबर - 



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट


माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर पटना स्थित मंत्री अशोक चौधरी के आवास (02, पोलो रोड) पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर थैलेसीमिया एवं कैंसर पीड़ित बच्चों सहित जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से माँ ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं सम्मानित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। इस अवसर पर मंत्री अशोक चौधरी के साथ एमएलसी रीना देवी, एमएलसी संजय सिंह, MLC तरुण चौधरी, विधायक मनोज यादव, विधायक रणधीर सिंह, विधायक रुहैल रंजन, विधायक अरुण मांझी, पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, पूर्व विधायक राज कुमार सिंह, जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन आर्या, बिहार नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह, रंजीत झा, जगेश्वर राय, हुलेश मांझी, रूबेल रविदास, अशोक पटेल, राजेश तिवारी, राजीव रंजन पटेल, संतोष कुशवाहा, राजेश त्यागी सहित कुल 76 लोगों ने जनकल्याण हेतु रक्तदान कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि महादान के समान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान कर सकता है। रक्तदाताओं को समाज में “जीवनदाता” की संज्ञा दी जाती है, जो पूर्णतः सार्थक है।


उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे मानव कल्याण के इस पुनीत कार्य में आगे आएं, स्वयं रक्तदान करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।


कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर मंत्री अशोक चौधरी ने सभी रक्तदाताओं एवं माँ ब्लड बैंक के सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


इसके उपरांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं संवेदनशीलता की भावना को साकार करते हुए भारत विकास एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल सह रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में निर्धन दिव्यांगजनों के बीच सहायतार्थ सहभागिता की गई।


इस पुनीत पहल के अंतर्गत दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने हेतु ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही मानव सेवा के सर्वोच्च संदेश को आगे बढ़ाते हुए मरणोपरांत नेत्रदान एवं अंगदान का संकल्प भी लिया गया।


इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव कमल नोपानी, भाई रंजीत कुमार झा, पद्मश्री विमल जैन तथा संस्थान के ट्रस्टी विवेक माथुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

अपराधियों की खैर नही - मंजीत

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स