तृतीय राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला संपन्न

 तृतीय राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला संपन्न


--

यूथ एजेंडा के लिए दनियावां से डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट

 दनियावां(पटना).उच्च विद्यालय सिंगरियावाँ के खेल मैदान में आयोजित तृतीय राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद विजेता का फैसला ट्राई ब्रेकर के माध्यम से किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने 4-3 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फतुहा-2 संजीव कुमार, प्रखंड प्रमुख बिनोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, बीपीआरओ विकास कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष रवि प्रकाश, राजनीश चक्रवर्ती, मुखिया नवनीत कुमार, चंद्रकांती देवी, पल्लवी भारती, रंजय शर्मा, दिलीप कुमार, बिपिन बिहारी निर्मल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मैच का संचालन स्टेट रेफरी कुणाल बनर्जी एवं सन्नी कुमार के द्वारा किया गया।

टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया—

बेस्ट ट्वेंटी-टू का पुरस्कार उत्तर प्रदेश की अंकिता को दिया गया।

बेस्ट इलेवन का पुरस्कार झारखंड की सीमा कुमारी को मिला।

बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार उत्तर प्रदेश की गोलकीपर समीरा को दिया गया।

वहीं बेस्ट टूर्नामेंट खिलाड़ी का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पंचायत की मुखिया रुबी कुमारी द्वारा सभी अतिथिगण एवं सम्मानित पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महिला खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को आगे भी जारी रखने की बात कही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत