पटना जीपीओ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन

 प्रेस युथ एजेंडा से श्रवण साव जी की खबर - 


पटना जीपीओ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन



पटना, दिनांक 10 मार्च 2026:

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज दिनांक 10.03.2026 को पटना जीपीओ में महिलाओं के सम्मान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डाकघर में कार्यरत महिला कर्मियों की भूमिका और योगदान को रेखांकित करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रातः पटना जीपीओ के प्रत्येक MPCM काउंटर की कमान महिला कर्मियों ने संभाली और पूरे उत्साह एवं दक्षता के साथ ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कीं। इसके अतिरिक्त SB काउंटर पर महिलाओं के लिए एक विशेष काउंटर भी खोला गया, जिसे महिला कर्मचारी द्वारा संचालित किया गया। इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य महिला ग्राहकों को सुविधाजनक एवं प्राथमिकता के आधार पर सेवाएं उपलब्ध कराना था।

इस अवसर पर उप मुख्य डाकपाल (प्रशासन), श्री विनय कुमार दुबे ने पटना जीपीओ में कार्यरत सभी महिला कर्मियों को Milton Thermosteel Water Bottle प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डाक विभाग की प्रगति में महिला कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका योगदान विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक है।

समारोह के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिला दिवस के इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समान अवसर के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन सभी महिला कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत