दनियावां प्रखंड के भाजपा नेता कुंवर विजय बने संयोजक

 दनियावां प्रखंड के भाजपा नेता कुंवर विजय बने संयोजक


--

आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मिली जिम्मेवारी

--

यूथ एजेंडा के लिए डॉ राजीव नयन सिंह की रिपोर्ट !🌺🌺🌺🌺

---

दनियावां(पटना).दनियावां प्रखंड के सरथुआ गांव निवासी कुंवर विजय पासवान जो अभी प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बिहार पद पर कार्यरत हैं, उन्हें आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 में प्रवासी नेतागणों के समन्वय हेतु संयोजक नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के द्वारा की गई है।इस मनोनयन पर श्री कुंवर विजय ने बताया कि उन्हें पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वे समुचित निर्वहन करेंगे और पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हर संभव कार्य करेंगे।उनकी इस जिम्मेवारी पर प्रखंड भाजपा नेताओं ने हर्ष प्रकट किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत