अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम सम्पन्न

 

अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम सम्पन्न 



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

मेरा युवा भारत, पटना, बिहार द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में दिनांक 26 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन DNS Regional Institute of Cooperative Management, पटना में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ओडिशा राज्य से कुल 37 युवाओं के एक दल ने उत्साहपूर्ण सहभागिता की।

कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में आपसी समझ, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, राष्ट्रीय एकता की भावना, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना रहा। पाँच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों के रिसोर्स पर्सन द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं समसामयिक महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं का उन्मुखीकरण किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित प्रमुख (Flagship) योजनाओं एवं पहलों के संबंध में युवाओं का व्यापक उन्मुखीकरण किया गया। इस क्रम में National Institute of Electronics and Information Technology (NIELIT) के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री आदर्श तिवारी द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता विषय पर सत्र लिया गया। वहीं Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (PMJAY) की ओर से डॉ. अशोक प्रसाद केशरी द्वारा आयुष्मान भारत योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। DNS Regional Institute of Cooperative Management के फैकल्टी श्री फैयाज़ हुसैन द्वारा “युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक संगठन” विषय पर प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ओडिशा के युवा दल को शैक्षणिक एवं ऐतिहासिक भ्रमण के अंतर्गत नालंदा विश्वविद्यालय एवं संग्रहालय का भ्रमण कराया गया, जिससे युवाओं को राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया जा सका।

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. के. पी. सिंह, निदेशक, DNS Regional Institute of Cooperative Management, पटना एवं श्री सूर्यकांत कुमार, राज्य निदेशक, माय भारत, बिहार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का समापन दिनांक 02 मार्च 2026 को  निदेशक, DNS द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

अपराधियों की खैर नही - मंजीत

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स