प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा शिवम इंटरनेशनल स्कूल के स्टेट टॉपर को सम्मानित किया गया।
प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा शिवम इंटरनेशनल स्कूल के स्टेट टॉपर को सम्मानित किया गया।
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
आज दिनांक 6 -3-2026 को शिवम इंटरनेशनल स्कूल( फुलवरिया) पटना के प्रांगण में प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक ,प्रेम कुमार जी के द्वारा श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र पटना में आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में अव्वल छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया ।विदित हो दिनांक 28 -2 -2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र ,पटना में आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में आस्था राज (वर्ग 9 सी )प्रथम स्थान, कुमार आदित्य (वर्ग 9 ए )द्वितीय स्थान तथा कौशल कुमार (वर्ग 9 बी )चौथा स्थान प्राप्त किया था ।सरकार द्वारा सभी सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया था ।
बच्चों को संबोधन के क्रम में प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक ,प्रेम कुमार जी ने बताया कि शिवम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। जब भी वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाते हैं तो अपनी प्रतिभा दिखा करके ही आते हैं ।साथ ही साथ नसीहत दिये कि बच्चों को मोबाइल एवं सोशल मीडिया से दूर रहकर अपने पढ़ाई पर सिर्फ ध्यान देना चाहिए। मोबाइल से दूर रहने के लिए सप्ताह में एक दिन मोबाइल एवं डिजिटल उपकरण को न छूने की सलाह दी जिसे डिजिटल डिटॉक्स का नाम दिया। विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्रिया-कलाप में भाग लेने की सलाह दी ।उन्होंने बताया कि इससे बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा की पहचान होती है और उसे तराशने में आसानी होती है।
मौके पर विद्यालय के व्यवस्थापक रंजीत कुमार और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
.jpg)
.jpg)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें