अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर BYC फिटनेस फाउंडेशन द्वारा आयोजित

 प्रेस युथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की खबर - 


आज दिनांक - 6/03/2026



अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर BYC फिटनेस फाउंडेशन द्वारा आयोजित


“BYC विमेन डे सेलिब्रेशन – उदिता”


 

“उदिता” केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिला शक्ति, सम्मान और एकता का संकल्प है। इस अवसर पर हम महिलाओं की वर्तमान चुनौतियों, उनके अधिकारों, सामाजिक दायित्वों तथा तनाव से मुक्ति के प्रभावी उपायों पर सार्थक संवाद करेंगे।

कार्यक्रम में प्रेरणादायक वक्तव्य, कविता पाठ, विशेष सत्र — “महिला तनाव से कैसे मुक्त हों”, तथा बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ शामिल रहेंगी।

इस समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं को BYC फिटनेस फाउंडेशन की ओर से स्नेहपूर्ण सुंदर उपहार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, एवं सामूहिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया जाएगा।

आइए, एक महिला दूसरी महिला का संबल बने — साथ चलें, साथ बढ़ें और साथ सशक्त हों।

आपकी उपस्थिति हमारे इस संकल्प को और अधिक शक्ति प्रदान करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

अपराधियों की खैर नही - मंजीत