डॉ0 उषा सिन्हा की पुस्तक 'क से कहानी' का विमोचन समारोह आयोजित
डॉ0 उषा सिन्हा की पुस्तक 'क से कहानी' का विमोचन समारोह आयोजित
-
(लेख्य मंजूषा,पटना के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम)
--
यूथ एजेंडा के लिए दनियावां से डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट
--🌺🌺🌺
दनियावां(पटना).दनियावां-हिलसा मार्ग पर एक साहित्यिक कार्यक्रम में साहित्यकार डॉo उषा सिन्हा की कथा पुस्तक 'क् से कहानी' का विमोचन समारोह रविवार को आयोजित हुआ।लेख्य मंजूषा,पटना जो साहित्य और समाज के प्रति जागरूक करती संस्था है इसी के तत्वावधान में यह कार्यक्रम हिलसा में आयोजित हुआ।पुस्तक का लोकार्पण में राश दादा रास,डॉ सुनील कुमार उपाध्याय, इंदु भूषण सहाय, शम्भू पी सिंह,गार्गी रॉय, डॉ सुधा सिन्हा, ऋचा वर्मा, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव व कई साहित्यकार उपस्थित रहे।अपने संबोधन में डॉo उषा सिन्हा ने कहा कि हिंदी में कथा साहित्य में उनकी प्रारंभ से ही रुचि थी।दशमी के क्लास में 1969 के दशक में जब थी,उसी समय से तत्कालीन साहित्यिक पत्रिका 'कादम्बिनी' के पढ़ने से साहित्य और लेखन के प्रति अभिरुचि बढ़ी।कई जगह बिखरे पन्नों, डायरी में लिखे कथा के सूत्रों को जोड़ना और उसे पुस्तकाकार रूप में प्रकाशित होना एक सुखद अनुभूति का एहसास है।इसके लिए उन्होंने स्पर्श प्रकाशन के संपादक उत्कर्ष आनंद की तारीफ की जिन्होंने इस कथा संग्रह को अल्प समय में पाठकों के सामने लाने में अहम भूमिका निभाई।विदित हो कि प्रो0 उषा सिन्हा हिलसा से जदयू की पूर्व विधायक भी रह चुकी हैं। इस कार्यक्रम में मधुरेश नारायण की लिखी कहानी 'छतरी' पर परिचर्चा और समीक्षा सत्र का भी आयोजन किया गया।जिसमें महिला कथाकार आशा रघुदेव,डॉ.पूनम देवा,ऋचा वर्मा ने विश्लेषण किया।मध्यान्ह भोजन के बाद कविता पाठ का आयोजन भी किया गया जिसमें हरेंद्र सिन्हा, नूतन सिंहा, ओंकार शर्मा कश्यप व अन्य साहित्यकार भी शामिल हुए।मौके पर पटना कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ0 लालकेश्वर प्रसाद, प्रो0 अलका सिंहा, समाजसेवी प्रो0 कमल किशोर प्रसाद,हिलसा के पूर्व प्रमुख अनिल कुमार सिंह,डॉ0 राजीव नयन,वरीय पत्रकार उपेंद्र कुमार,भवानी मुखिया व सैकडों अन्य उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें