प्रेम यूथ फाउंडेशन के इंटर्न ने सेनेटरी पैड वितरित किया

 प्रेम यूथ फाउंडेशन के इंटर्न ने सेनेटरी पैड वितरित किया 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर- प्रेम यूथ फाउंडेशन के इंटर्न श्रेया वर्मा ने गोविंदपुर गाँव के दलित टोला में माहवारी स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया तथा महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड, सेनेटाइजर, आयरन के टैबलेट का वितरण किया । श्रेया वर्मा ने बताया कि फाउंडेशन में इंटर्नशिप कर संवाद कौशल, नेतृत्व , के साथ बहुत कुछ सीखने का मौका मिला । उन्होंने बताया कि माहवारी के समय गंदा कपड़ा का इस्तेमाल करने से सर्वाइकल कैंसर की समस्या काफी बढ़ रहा है । उन्होंने स्वच्छता पर विस्तार से प्रकाश डाला । वही फाउंडेशन के महिला प्रभाग के निदेशक राखी कुमारी ने बताया कि नई शिक्षा नीति में इंटर्नशिप को अनिवार्य कर बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया गया है । यूजी में फोर्थ सेमेस्टर में 30 घँटा एवं फाइव सेमेस्टर में 60 से 120 घँटा का इंटर्नशिप सभी छात्र छात्राओं के लिए अति महत्वपूर्ण है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय छात्र छात्राओं के वौद्धिक क्षमता के विकाश के साथ साथ समुदाय को समझने का और समाज से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता । फाउंडेशन निःशुल्क आपदा प्रवंधन, एनजीओ मैनेजमेंट, युवा नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकाश, जलवायु परिवर्तन, साइवर सुरक्षा के विषय पर इंटर्नशिप करा रहा है साथ ही इंटर्न को देश विदेश का एक्सपोजर विजिट का भी मौका दिया जा रहा है । मौके पर फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर सुजीत कुमार , धीरज वर्मा, सूफी खातून, प्रियंका कुमारी, रागनी जयसवाल मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे