गुरु का स्थान जीवन मे भगवान से बड़ा है - प्रेम कुमार
गुरु का स्थान जीवन मे भगवान से बड़ा है - प्रेम कुमार
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना- शिक्षक पात्ररता परीक्षा में परचम लहराने बाले अभ्यार्थियों को वालाजी सीटेट , बीपीएससी लर्निंग सेंटर फतुहा की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । मौके पर मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित देश चर्चित गांधीवादी प्रेम जी संस्थापक प्रेम यूथ फाउंडेशन ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु का स्थान मनुष्य के जीवन मे भगवान से भी बड़ा है । गुरु ही ब्रह्मा है गुरु ही विष्णु है और गुरु की महेश है बिना गुरु के ज्ञान संभव नही है । उन्होनें कहा कि मैकाले शिक्षा पद्धति को जड़ से समाप्त करने का समय आ गया है । भारत की गरुकुलम से राम, कृष्ण,गौतम और महावीर बनते थे वहाँ शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र निर्माण किया जाता रहा है वही यह मैकाले शिक्षा पद्धति फेक डिग्री और बेकार परीक्षा भर रह गया है । फतुहा में वालाजी लर्निंग सेंटर ने जो इतिहास रचा है यह गौरव की बात है । लक्ष्य बनाकर निरंतर अभ्यास करने से हम किसी भी बड़ा मुकाम को प्राप्त कर सकते है।व्यक्ति जैसा चाहता है वैसा ही वन जाता है । परिश्र्म ही सफलता की कुंजी है । शिक्षक ही असली राष्ट्र निर्माता है । शिक्षक सड़क के समान है जो हमे जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है । वही बालाजी लर्निंग सेंटर के संचालक राहुल कुमार ने कहा कि गरीब और असहाय छात्र छात्राओं को यहाँ निःशुल्क सेवा दी जायेगी । शिक्षा सेवा का माध्यम है ।प्रतिभा सम्मान समारोह में सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र ,मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । मौके पर मल्टी प्वाइंट साइंस क्लब के मनोज कुमार सिन्हा, नव ज्ञान साइंस क्लब के नीतीश कुमार, मौलाना मजरुल हक विश्वविद्यालय के राजीव रंजन कुमार, रोमा कुमारी, नेहा , वंदना, मोनिका, चांदनी, कविता,मनीष, धीरज, आरती, संग्गुप्त ,संध्या, ऋतिक,निशा, निधि, अभिजीत, ज्योति,चंदन, टुनटुन, साहिल शामिल है ।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें