जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या


ई-रिक्शा में बैठे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी 

यूथ एजेंडा की रिपोर्ट 

पटना के ​खुसरूपुर थाना क्षेत्र के सामना चौराहा लोदीपुर रोड स्थित इन्फैंट जिशश एकेडमी के समीप शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लोदीपुर गांव निवासी वली अहमद के 35 वर्षीय पुत्र आफताब आलम उर्फ मोहम्मद मुन्नू के रूप में हुई है। घटना उस वक्त घटी जब मुन्नू ई-रिक्शा में बैठकर ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी बीच अपराधियों ने उसे निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गोली लगने के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


​ग्रामीणों के अनुसार, मोहम्मद मुन्नू पटना के एग्जीबिशन रोड में गाड़ी बनाने का काम करता था और प्रतिदिन की तरह अपने काम पर जाने के लिए ही घर से निकला था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर फतुहा SDPO 2 संजीव कुमार सिंह और थाना अध्यक्ष संजीव कुमार भी पहुंचे। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे