ज्ञानस्थली विद्यालय में हुआ अभिभावक मिलन कार्यक्रम --
ज्ञानस्थली विद्यालय में हुआ अभिभावक मिलन कार्यक्रम
--
युथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट
--🌺🌺🌺
दनियावां(पटना).प्रखंड के सिंगरियावां स्थित ज्ञानस्थली इंटरनेशनल, विद्यालय में माता-पिता अभिमुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, नियमों, शिक्षण पद्धति एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास से अवगत कराना था।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। विद्यालय के निदेशक शिक्षाविद रवि रंजन ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों, आगामी योजनाओं तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर पाठ्यक्रम, मूल्यांकन प्रणाली, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं अनुशासन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के मानसिक, सामाजिक एवं नैतिक विकास के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए, जिनका विद्यालय प्रशासन ने सकारात्मक रूप से स्वागत किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विद्यालय प्रशासन को आशा है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से अभिभावकों एवं विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें