एनएसएस इकाई द्वारा अम्बेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी
एनएसएस इकाई द्वारा अम्बेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी
यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट
दनियावां(पटना).दनियावां-हिलसा मार्ग पर समीपवर्ती एस यू कॉलेज, हिलसा के राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) इकाई द्वारा संबिधान निर्माता,महान विचारक डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्वसंध्या पर आगामी सोमवार को एक व्याख्यान, विचार गोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।इस बात की जानकारी देते हुए एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ0 पिंकी कुमारी ने बताया कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का जीवन,विचार,युवाओं के प्रति उनके संदेश सभी हमारे प्रेरणास्रोत रहे हैं।उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर उनके जीवन दर्शन,व्यक्तित्व और कृतित्व पर छात्र-छात्राओं के द्वारा स्पीच,विचार गोष्ठी के कार्यक्रम होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 अनिल कुमार सिंह करेंगे।इस संदर्भ में एनएसएस यूनिट द्वारा सभी अध्यापकों, कर्मियों और विद्यार्थियों को सूचना प्रेषित की गई है।वहीं,इसी महाविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा भी इसी दिन अम्बेडकर दर्शन पर एक विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें पटना विश्वविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ स्नेहलता कुसुम मुख्य वक्ता होंगी।यह जानकारी कॉलेज के राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ अभिषेक कुमार ने दी।दोंनो कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय में तैयारी को पुख्ता प्रबंधन किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें