टी पी एस कॉलेज एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन के बीच इंटर्नशिप को लेकर हुआ एमओयू

 टी पी एस कॉलेज एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन के बीच इंटर्नशिप को लेकर हुआ एमओयू  


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना - नई शिक्षा नीति के अंतर्गत टी पी एस कॉलेज पटना एवं देश के प्रतिष्ठित एनजीओ प्रेम यूथ फाउंडेशन के बीच इंटर्नशिप को लेकर एमओयू हुआ है । मौके पर उपस्थित कॉलेज के प्राचार्य डॉ तपन कुमार शांडिल्य  ने कहा कि नई शिक्षा नीति में छात्र  छात्राओं के लिए इंटर्नशिप बहुत ही लाभकारी सावित हो रहा है । इससे छात्र छात्राओं को सर्वांगीण विकास में काफी मददगार है । किताब के साथ साथ चरित्र निर्माण, जीवन कौशल पर विशेष बल दिया जा रहा है । कॉलेज के छात्र  छात्राओं को एक्सपोजर विजिट कराया जायेगा । 

वही प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने बताया कि इंटर्नशिप छात्र छात्राओं के हित मे उठाया गया बहुत बड़ा कदम है । फाउंडेशन डिजाइन फॉर चेंज, युवा नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास, जलवायु परिवर्तन, सायबर सुरक्षा, आपदा प्रवंधन , एनजीओ मैनेजमेंट के विषय पर 30  एवं 60 से लेकर 120 घँटा का इंटर्नशिप कराया जा रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निणर्य लिया है और सभी छात्र छात्राओं के लिए इसे अनिवार्य कर उन्हें सक्षम बनाया जा रहा है । फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर अविनाश कुमार पांडेय एवं मन्नी कुमार  मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे