मधुवनी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन सम्पन्न

 प्रेस युथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की खबर - 


आज दिनांक - 10/04/2026



दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन मधुबनी बिहार में आयोजित किया गया जिसका आयोजन ज्योतिष विज्ञान अनुसंधान केंद्र मिथिलांचल, बिहार में संपन्न हुआ। जिसमें मेरठ की ब्रह्मचारिणी पूनम 'उज्ज्वल' पराविद् ,आध्यात्मिक मार्गदर्शन ,अंक ज्योतिष, प्रेरक वक्ता, समाजसेवी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। अपने वक्तव्य में उज्ज्वल ने स्थूल ,सूक्ष्म ,कारण शरीर पर अपने जीवन के अनुभव केसाझा किए, उन्होंने आध्यात्मिक जीवन में सत्यता, सरलता और सहजता को धारण करना अनिवार्य बताया।  साथ ही पांच तत्वों के प्राकृतिक संसाधनों जैसे जल पेड़ आदि को संरक्षण करने की बात कही अपने लिए इन तत्वों का सदुपयोग करना चाहिए। इसका अपव्य ना करें ताकि आने वाली पीढ़ी को प्राकृतिक संसाधनों का लाभ का मिलता रहे ।,डॉ सुनील श्रीवास्तव आयोजन सम्मेलन ने ब्रह्मचारी पूनम 'उज्ज्वल' को उनके 45 वर्ष के कार्यों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया उन्हें मधुबनी अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे