भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन*
प्रेस युथ एजेंडा से संवाददाता श्रवण साव जी की खबर -
आज दिनांक - 05/03/2026
*भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन*
पटना साहिब सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद आज पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठनात्मक प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं को वैचारिक एवं कार्यात्मक रूप से सशक्त किया।
समापन समारोह की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को भारतीय जनता पार्टी की मूल प्रेरणा बताते हुए कार्यकर्ताओं से उसे अपने दैनिक जीवन एवं संगठनात्मक कार्यों में अपनाने का आह्वान किया।
दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा आमजन से संवाद स्थापित करने की रणनीतियों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक लक्ष्यों के प्रति सजग और सक्रिय रहने का संदेश भी दिया गया।
समापन अवसर पर उपस्थित पटना साहिब सांसद श्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जहां प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस प्रकार के प्रशिक्षण अभियानों से कार्यकर्ताओं में न केवल वैचारिक स्पष्टता आती है, बल्कि संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी और मजबूत होती है।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण सत्रों को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें जमीनी स्तर पर कार्य करने की नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त हुई है। सभी विधानसभा के मंडलों में एक साथ आयोजित इस अभियान ने संगठन की एकजुटता और मजबूती को और अधिक सुदृढ़ किया है।
अंत में आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि कार्यकर्ताओं को समय-समय पर नई जानकारी एवं कौशल प्रदान कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें